{"_id":"5cbcad41bdec22140f077d8b","slug":"161555868993-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में तैनात कांस्टेबल के बेटे समेत छह स्टंटबाज गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ में तैनात कांस्टेबल के बेटे समेत छह स्टंटबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। कस्बे में स्टंट कर रहे युवकों को टोकना शनिवार को पुलिस को महंगा पड़ गया। दबंगों ने मौके पर पहुंचे यूपी-100 के सिपाही को वर्दी खींचकर गिरा दिया।
इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। खबर पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छह स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया है। इसमें से पकड़ा गया एक आरोपी लखनऊ के एक थाने में तैनात सिपाही का बेटा है। पुलिस ने मौके से दो बाइकें भी जब्त की हैं।
एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लालगंज कस्बे के नई बाजार मोहल्ले में शनिवार रात छह युवक दो बाइकों से स्टंट कर रहे थे। लोगों की शिकायत पर पुलिस पहुंची तो बाइक सवार उससे भिड़ गए।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर थोड़ी ही देर में यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। यूपी-100 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो सभी बिफर गए।
एसपी ने बताया कि इस दौरान युवकों ने आरक्षी दीपक कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही वर्दी खींचकर जमीन पर गिरा दिया। इस पर लालगंज कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और उन्हें दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान लालगंज कस्बे के आजाद नगर निवासी नीरज चौधरी, पूरे देवी मोहल्ला निवासी दीपांशू, अंकित कुमार, सत्यम सिंह, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के भीतरगांव निवासी रोहित कुमार और उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के हिलौली गांव निवासी शिवम के रूप में हुई है।
कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि सत्यम के पिता जितेंद्र बहादुर सिंह लखनऊ के सहादतगंज कोतवाली में सिपाही हैं। वहीं शिवम दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि ये सब नशे की हालत में थे। इनके पास से दो बाइकें भी बरामद हुईं हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया छहों युवकों को पुलिस के कामकाज में बाधा डालने, मारपीट करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।