{"_id":"5a3aa9c84f1c1b4c528babc1","slug":"161513793992-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह को धमकी, जांच प्रक्रिया में ज्यादा न हो उतावले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाह को धमकी, जांच प्रक्रिया में ज्यादा न हो उतावले
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्टाकांड गवाह को धमकी, जांच कर रही पुलिस
ऊंचाहार (रायबरेली)। अप्टा गांव में हुए नरसंहार के मामले के एक गवाह को धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। गवाह का आरोप है कि उसे धमकी दी गई है कि वह जांच प्रक्रिया को लेकर ज्यादा उतावला न हो। अपना काम करे। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के छिपिया गांव निवासी केके तिवारी का कहना है कि वह अप्टाकांड का गवाह है। उसको कई दिनों से पड़ोस के गांव का एक व्यक्ति धमकी दे रहा है। उसका पीछा भी किया जाता है। उसके फोन पर कहा जाता है कि अप्टाकांड की जांच प्रक्रिया में ज्यादा उतावले न हो। सिर्फ अपने कार्य से मतलब रखो। एसओ धनंजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व अप्टाकांड के एक और चश्मदीद वीरु पांडेय ने प्रतापगढ़ कोतवाली में एक व्यक्ति के विरुद्ध धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी जांच अभी चल रही है।