{"_id":"5cf5727bbdec220750609ae9","slug":"15595894954-raibaraily-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को सरिया से पीटा, रस्सी से बांध चार पहिया से अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक को सरिया से पीटा, रस्सी से बांध चार पहिया से अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को सरिया से पीटा, रस्सी से बांध अपहरण की कोशिश
रायबरेली। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की सोमवार सुबह लोहे की सरिया से जमकर पिटाई की गई। आरोप है रस्सी से बांधकर उसके अपहरण का भी प्रयास किया गया। जानकारी पाकर युवक के परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले।
युवक को गंभीर चोटें आईं हैं उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने का आरोप प्रदेश सरकार में एक राज्यमंत्री के करीबियोें पर लगा है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 10 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे लंगड़ा मजरे पाकरगांव निवासी चंद्रभूषण ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका बेटा नितेश कुमार एक जून 2019 को तालाब के किनारे गया था।
विज्ञापन
लौटते वक्त रंजिश में राज्यमंत्री के करीबियोें ने उसके बेटे को पाइप कारखाने के पास सरिया से जमकर मारापीटा। गले में रस्सी बांध कर वैन में डालने लगे। उसकी पत्नी से घटना की जानकारी पाकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले।
मोहनगंज क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। उसके हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि गांव के ही रहने वाले दिनेश, रवि, सजीवन, जगजीवन, फूलचंद्र, हरिश्चंद्र और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सीओ तिलोई राजकुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच ग्राम प्रधान रमेश पासी का कहना है कि रंजिशन उन्हें व उनके परिवार को मामले में फंसाया जा रहा है। इस घटना में उनका कोई हाथ नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सही बात सामने आ सके।