{"_id":"5cf17a4fbdec2207132d7b73","slug":"155932940517-raibaraily-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक मजदूर की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक मजदूर की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौत
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार रात कुंदनगंज-जोहवाशर्की मार्ग पर स्थित रेल क्रॉसिंग के निकट कुंदनगंज की ओर आ रहे ट्रैक्टर से जुड़ी मिक्सर मशीन को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी।
मिक्सर मशीन पर लगभग छह मजदूर सवार थे। ट्रक की एक टक्कर से मिक्सर मशीन की कपलिंग टूट गई। कपलिंग टूट जाने से मिक्सर मशीन ट्रैक्टर से अलग हो गई, जिससे सभी मजदूर मिक्सर मशीन से छिटक कर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के जोहवाशर्की गांव के रहने वाले जयप्रकाश (25) पुत्र चंद्रपाल की मौत हो गई, जबकि उसके गांव का रहने वाला हरिश्चंद्र (22) पुत्र राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य मजदूर हादसे में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर हरिश्चंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थानेदार रवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को भेजा गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।