फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अमोल विहार में बनेंगे 3.25 करोड़ के एमआईजी भवन

अमोल विहार में बनेंगे 3.25 करोड़ के एमआईजी भवन

Sat, 01 Jun 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमोल विहार में बनेंगे 3.25 करोड़ के एमआईजी भवन
अमोल विहार में बनेंगे 3.25 करोड़ के एमआईजी भवन
विज्ञापन

रायबरेली। रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से करीब 3.25 करोड़ की लागत से अमोल विहार में एमआईजी भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

जून महीने के पहले सप्ताह में भवनों के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले ही शहर के अमोल विहार में एमआईजी भवनों के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई थे।
विज्ञापन


टेंडर डाले गए थे, लेकिन चुनाव के कारण पूरी प्रक्रिया रुक गई थी। चुनाव खत्म होने के बाद शुक्रवार को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही इसी सप्ताह एमआईजी भवनों के निर्माण का काम शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 3.25 करोड़ रुपये की लागत से 18 भवनों का निर्माण होना है। एमआईजी भवन एलॉट कराने के लिए चुनाव से पहले ही लोगों ने आवेदन जमा करके पंजीयन करा लिया है। इन भवनों के पूर्ण होने के बाद उनका आवंटन किया जाएगा।

निर्माण का काम पूरा होने के बाद सभी भवनों को लाटरी के माध्यम से लोगों को आवंटित किया जाएगा। हालांकि 18 एमआईजी भवनों के लिए 18 लोगों ने ही आवेदन किया हैं। ऐसे में सभी को आशियाना मिलना लगभग तय है।

आरडीए ने शुक्रवार को प्रतर्वन कार्य में लगाए गए अवर अभियंताओं के जोन में अदला-बदली कर दी है। काफी समय से प्रवर्तन से बाहर रहे जेई महेंद्र शर्मा की एंट्री हो गई है। महेंद्र को जोन छह का काम दिया गया है।

इसके अलावा अवर अभियंता विनय कुमार श्रीवास्तव को एक व 4बी, धनेश कुमार को दो व 4ए, रवीश चंद्र अग्रवाल को जोन तीन, सुनील कुमार त्यागी को जोन संख्या पांच व आठ और राम मनोहर द्विवेदी को जोन संख्या सात व नौ की जिम्मेदारी दी गई है।


सभी को तत्काल नए जाने में काम शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। आरडीए सचिव एके राय ने बताया कि अमोल विहार में एमआईजी भवनों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

इसी सप्ताह काम शुरू हो जाएगा। प्रवर्तन कार्य में लगे अवर अभियंताओं के जोन बदल दिए गए हैं। हर तीन माह में जोन बदलने के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed