फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वाहन चालक को लोहे की राड से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

वाहन चालक को लोहे की राड से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 29 May 2019 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
वाहन चालक को लोहे की राड से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
वाहन चालक को दौड़ा-दौड़ाकर लोहे की रॉड से पीटा
विज्ञापन

रायबरेली। लखनऊ में तैनात दरोगा के बेटे ने अपने साथियों के साथ एक वाहन चालक को दौड़ा-दौड़ाकर लोहे की रॉड से पीटा। शहर के गल्ला मंडी के पास की गई दबंगई को मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।

कहा जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद होने पर इस तरह की गुंडागर्दी की। पुलिस ने घटना की जांच की। दरोगा के बेटे समेत पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


शहर के गल्ला मंडी निवासी लवकुश सोनकर वाहन चलाने का कार्य करता है। बताते हैं कि रात में गल्ला मंडी के पास ही दुकान पर चाय पीने गया था। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने उसे लोहे की रॉड से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गालीगलौैज करते हुए उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। इस पूरी गुंडागर्दी का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे मंगलवार को वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल में बेरहमी से पिटाई करते हुए हमलावर दिख रहे हैं। यह वीडियो जिसने भी देखा, उसने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा किया। कार्यवाहक कोतवाल संजय सिंह का कहना है कि गल्लामंडी निवासी लवकुश सोनकर की पिटाई की गई है।

इस मामले में पुलिस लाइंस निवासी अनिल दुबे, महिटा निवासी सुभाष कश्यप, सुभाष दुबे, करकटी निवासी सचिन सोनकर और देवानंदपुर निवासी करम सोनकर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हमलावरों की तलाश की जा रही है। इसमें अनिल दुबे के पिता रामतीरथ दुबे लखनऊ में पुलिस विभाग के मोटर वाहन विभाग में दरोगा पद पर तैनात हैं। कार्यवाहक कोतवाल का कहना है कि दरोगा का बेटा दबंग किस्म का है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद प्रकरण में केस दर्ज करा दिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाल को निर्देश दिए गए हैं। मामले में क्षेत्रीय दरोगा की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed