फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आशनाई में रोड़ा बनने पर चाकुओं से गोदकर ऑटो चालक की हत्या

आशनाई में रोड़ा बनने पर चाकुओं से गोदकर ऑटो चालक की हत्या

Fri, 17 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
आशनाई में रोड़ा बनने पर चाकुओं से गोदकर ऑटो चालक की हत्या
ऑटो चालक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन

रायबरेली। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में आशनाई में रोड़ा बनने पर एक ऑटो चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पत्नी ने ही हत्या की साजिश रची और उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की और अज्ञात में हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पत्नी ने सारा राज बयां कर दिया। पुलिस ने पत्नी, प्रेमी समेत तीन हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


तकिया मोहम्मदी शाह गांव निवासी मो. जुनैद उर्फ गुड्डू (40) पुत्र खुर्शीद आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह मूलरूप से बांसमंडी लखनऊ का रहने वाला था, लेकिन 20 वर्षों से यहां अपनी ससुराल में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी का पड़ोसी गांव के ही एक युवक से लंबे अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसमें जुनैद रोड़ा बन रहा था। पत्नी शकीना बानो ने बुधवार रात पति की हत्या की साजिश रची।

इसके अनुसार उसके प्रेमी के दोस्त ने जुनैद को बियर पीने के बहाने घर से बाहर बुलाया था। वहां पर जुनैद की पत्नी और प्रेमी पहले से ही मौजूद थे। इसी बीच चाकू से कई वार करके जुनैद को मौत के घाट उतार दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हकीकत सामने आई।

थानेदार ज्ञानचंद्र शुक्ला ने बताया कि शक के दायरे में आई मृतक जुनैद की पत्नी शकीना से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया। उन्होंने बताया कि शकीना का रिजवान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।


जुनैद उसमें रोड़ा बन रहा था। इसलिए उसने उसे मौत के घाट उतारा है। बताया कि शकीना बानो समेत रिजवान निवासी रहिमापुर इन्हौना व राजू निवासी मियां का पुरवा इन्हौना को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed