फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आईसोलेटर का नट बोल्ट गर्म होने से तीन उपकेंद्रों की बंद रही आपूर्ति

आईसोलेटर का नट बोल्ट गर्म होने से तीन उपकेंद्रों की बंद रही आपूर्ति

Sun, 18 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
आईसोलेटर का नट बोल्ट गर्म होने से तीन उपकेंद्रों की बंद रही आपूर्ति
रायबरेली। शहर के तीन विद्युत उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे करीब 80 हजार आबादी प्रभावित रही। ट्रांसमिशन में अचानक आइसोलेटर का नट बोल्ट गर्म होने से आपात कटौती करनी पड़ी।
विज्ञापन



एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सुबह-सुबह बिजली आपूर्ति बंद होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


त्रिपुला ट्रांसमिशन से शहर के इंदिरा नगर, प्रगतिमपुरम, तेलियाकोट की बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार को ट्रांसमिशन में आईसोलेटर का नट बोल्ट ढीला होने से गर्म हो गया।
विज्ञापन



कोई बड़ी समस्या न हो, इसके लिए बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वितरण के अभियंताओं को सूचना देकर आपूर्ति बंद कर दी गई। इन तीनों उपकेंद्रों के बंद होने से करीब 80 हजार आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान सुबह कोई ऑफिस जाने की तैयारी कर रहा था, कोई स्नान करने और किसी के यहां खाना तैयार हो रहा था। बिजली जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



साढ़े नौ बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगाें ने राहत की सांस ली। एसडीओ ट्रांसमिशन एके मौर्य ने बताया कि ट्रांसमिशन में लगे आइसोलेटर का नट बोल्ट ढीला होने के कारण गर्म हो रहा था। उसे ठीक कराने के लिए बिजली आपूर्ति बंद करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed