{"_id":"5b464e084f1c1b9d288b5d8e","slug":"151531334152-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी करने गई पावर कॉर्पोरेशन की टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी करने गई पावर कॉर्पोरेशन की टीम पर हमला
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को चेकिंग के दौरान पावर कॉर्पोरेशन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम के सदस्यों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की।
अवर अभियंता का मोबाइल छीन लिया। अवर अभियंता ने तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विद्युत उपकेंद्र कलुवा खेड़ा के अवर अभियंता मुलायम यादव ने बताया कि वह अपनी टीम के सदस्य अंकुर, राजेंद्र कुमार, अरविंद, मनोज और विनोद के साथ चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान वह पृथ्वीखेड़ा मजरे शिवपुरी में बकायेदारों के कनेक्शन चेक कर रहे थे। इसी दौरान गांव की प्रेमा देवी, ओमप्रकाश, मुकेश व पांच अन्य लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
जब इसका विरोध किया तो सदस्यों के साथ मारपीट की। किसी तरह भागकर जान बचाई। अफरातफरी के दौरान किसी ने मोबाइल छीन लिया।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।