फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जली वृद्ध महिला

झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जली वृद्ध महिला

Mon, 15 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जली वृद्ध महिला
झोपड़ी में लगी आग से जिंदा जली वृद्धा
विज्ञापन

अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सीकी सलेमपुर गांव में रविवार रात झोपड़ी में आग लगने से उसमें सो रही पैरों से दिव्यांग वृद्धा जिंदा जल गई।

मिल एरिया थाना क्षेत्र के सीकी सलीमपुर में रहने वाली बिट्टन (60) पत्नी रामबहादुर गांव से आधा मील दूर खेतों में झोपड़ी बनाकर रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार एक दशक से बिट्टन झोपड़ी में रहकर खेतों की रखवाली करती थी। रविवार देर शाम बिट्टन की बहू कलावती उसे खाना देकर गांव वापस लौट आई थी। देर रात आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीण झोपड़ी की ओर दौडे़। ग्रामीणों ने आग बुझाई तो बिट्टन का शव पड़ा मिला। पैरों से दिव्यांग होने के चलते आग लगने पर वो झोपड़ी से भाग भी नहीं सकी। ग्रामीणों के अनुसार बिट्टन के पति व दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार में सिर्फ विधवा बहू कलावती ही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed