फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शराब की टूटी बोतल लगाकर दवा व्यवसायी से दो लाख लूटे

शराब की टूटी बोतल लगाकर दवा व्यवसायी से दो लाख लूटे

Sun, 20 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
शराब की टूटी बोतल लगाकर दवा व्यवसायी से दो लाख लूटे
दवा व्यवसायी से दो लाख लूटे
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात दवा व्यवसायी से दो लाख रुपये लूट लिए गए। बदमाशों ने शराब की टूटी बोतल लगाकर वारदात को अंजाम दिया। सूची पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ व चौकी इंचार्ज ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। सीओ ने पुलिस को जल्द बदमाशों को पकड़े जाने के निर्देश दिए।

सलोन कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी सुरेंद्र मौर्य की सूची चौराहा पर मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार रात वह स्टोर बंद कर बाइक से अपने गांव सेमरी जा रहा था। इसी दौरान नहर के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने सुरेंद्र को रोक लिया और उसके पेट में शराब की टूटी बोतल लगाकर उससे दो लाख रुपये लूटकर भाग गए। दवा व्यवसायी के शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। सूचना पर सलोन सीओ शशिकांत यादव, चौकी इंचार्ज सूची रामकिशोर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed