फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नसीराबाद क्षेत्र के डेहवा लखापुर गांव में वारदात

नसीराबाद क्षेत्र के डेहवा लखापुर गांव में वारदात

Wed, 25 Oct 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद क्षेत्र के डेहवा लखापुर गांव में वारदात
पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या
विज्ञापन

रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार रात पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने किसान का धारदार हथियार से गला रेत दिया, जबकि उसके बेटे को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। जिस समय हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया, उस समय किसान घर के अंदर खाना बना रहा था। घर पर मौजूद 80 वर्षीय मां को वारदात की जानकारी नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह वारदात की जानकारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई। एसपी और एएसपी कई थानों की फ ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात की पड़ताल की। आशंका जताई जा रही है कि संपत्ति विवाद में करीबियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से तथ्य जुटाए। पुलिस अज्ञात में केस दर्जकर मामले की जांच कर रही है।
डेहवा लखापुर गांव निवासी मो. इलियास (45) किसानी करता था। घर पर बेटे इकबाल (8) और 80 वर्षीय मां मसूमाबानो के साथ रहता था। मां को कम दिखाई पड़ता है और वह ठीक से चल भी नहीं पाती। इलियास गांव से कुछ दूर खेत में घर बनाकर रहता था। सोमवार रात घर में खाना बना रहा था। इसी दौैरान हत्यारों ने धावा बोल दिया। हत्यारों ने मो. इलियास की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उसके शव को घर के दरवाजे पर फेंक दिया। वहीं उसके मासूम बेटे इकबाल को गला दबाकर मार दिया और शव को घर के पीछे फेंक दिया। इसके बाद हत्यारे फरार हो गए। वारदात की मंगलवार सुबह जानकारी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी शिवहरि मीणा, एएसपी शशिशेखर सिंह कई थानों की फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वारदात की छानबीन की। इस दौरान इलियास के शरीर पर दाल लगी थी, जो साबित कर रहा था कि यह वारदात खाना बनाते समय की गई। खून भी बिखरा था, जो दर्शा रहा था कि कितनी बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक किसान के नाम तीन बीघे जमीन है। संपत्ति विवाद में किसी करीबी द्वारा वारदात को अंजाम देने का शक जताया जा रहा है। एसओ बृजमोहन सिंह ने बताया कि मृतक इलियास के भाई अब्दुल गफ्फार की तहरीर पर हत्या का केस दर्जकर कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पांच पत्नियों को तलाक दे चुका था इलियास
मृतक मो. इलियास पांच महिलाओं के साथ निकाह किया था। लेकिन सभी को तलाक दे दिया था। चौथी पत्नी मेहरूननिशा से हुए बेटे इकबाल के साथ ही घर पर रहता था। मेहरुननिशा को भी तलाक दे दिया था। उसकी पहली पत्नी साबिदा थी, जिसे एक बेटा सूफियान है। सूफियान और उसकी मां छतोह क्षेत्र के पूरे गोस्वामी गांव में रहते हैं। बताया जा रहा है कि सूफियान का मृतक के गांव आना-जाना कभी नहीं रहता था। पर इधर दो माह से उसका गांव आना-जाना शुरू हो गया था। सुबह भी सूफियान घटनास्थल पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि तलाक के बाद भी पत्नियों से किसी बात को लेकर मृतक इलियास का विवाद भी चल रहा था। पुलिस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जानने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की धारदार हथियार से वार कर और उसके आठ वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है। षड़यंत्र के तहत मर्डर किया गया है। संपत्ति विवाद, रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर पड़ताल कराई जा रही है। जल्द वारदात में शामिल हत्यारे बेनकाब होंगे।- शिवहरि मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed