{"_id":"59dfae2d4f1c1bc8678b5934","slug":"141507831341-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स के निकट एक मकान में आबकारी टीम का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एम्स के निकट एक मकान में आबकारी टीम का छापा
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब बनाने को लाई गई 100 लीटर स्प्रिट बरामद
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज स्थित मकान में बृहस्पतिवार को आबकारी टीम ने छापा मारकर अवैध शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया। मौके से 100 लीटर स्प्रिट बरामद की गई। अधिकारियों के मुताबिक स्प्रिट मिलाकर ही शराब को जहरीली बनाया जाता है। टीम ने मकान मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही भारी मात्रा में अवैध सामग्री भी बरामद की है। मौके से मिला आठ पैकेट कलर कानपुर की ही एक कंपनी का बताया जा रहा है। भदोखर थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज कर दी गई है। साथ ही इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इस बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
आबकारी निरीक्षक सदर पुष्पेंद्र मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, विनोद सिंह की टीम ने रायबरेली-डलमऊ स्थित दरियापुर एम्स के निकट एक मकान में छापा मारा। छापे के दौरान मकान के अंदर से दो ड्रम स्प्रिट (100 लीटर), एक खाली ड्रम बरामद हुआ। एक सीसी एसेंस मिला, जिस पर ऑयल ऑरेंज स्वीट् एक्सऐंट 350 लिखा है। इसके अलावा आठ पैकेट कलर मिला है, जिसमें टेलीफोन एक्सट्रा बाबा कलर फैक्ट्री कानपुर लिखा हुआ है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से 900 खाली शीशियों के अलावा 550 ढक्कन मिले हैं। साथ ही बीयर के 140 और देशी शराब के 1060 होलोग्राम मिले हैं। उन्होंने बताया कि स्प्रिट भारी मात्रा में रखी गई थी। इसका उपयोग जहरीली शराब बनाने में किया जाना था। मौैके से मकान मालिक धीरज पांडेय निवासी गढ़ी मुतवल्ली मुंशीगंज और ओम प्रकाश जायसवाल कोटवा मदनियां महराजगंज को पकड़ा गया है। एफआईआर थाने में दर्ज करा दी गई है। आबकारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा का कहना है कि इस मामले में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिसके बारे में पड़ताल कराई जा रही है।
पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था धंधा
मुंशीगंज में स्प्रिट बरामद होने से जाहिर है कि यह धंधा पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। मु्शीगंज में ही चौकी बनाई गई है। हर दिन पुलिस भ्रमण करती है। बावजूद थानेदार या फिर इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज व हल्की सिपाहियों को नहीं हो सकी। यहां पर जहरीली शराब बनाकर उसे बेचा जा रहा था।