फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खाकी की गश्त की निकली हवा

खाकी की गश्त की निकली हवा

Mon, 04 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खाकी की गश्त की निकली हवा
6 दुकानों व 12 घरों से उड़ाया माल
विज्ञापन

रायबरेली। खाकी की रात्रिगश्त की चोरों ने हवा निकाल दी। चोरों ने आधा दर्जन दुकानों व 12 घरों पर धावा बोलकर नकदी, जेवरात समेत सारा कीमती माल पार कर दिया। घटनाओं की जानकारी से हड़कंप मच गया। पुलिस जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
डीह थाना की पुलिस चौकी परशदेपुर क्षेत्र के रामलीला मजरे फागूपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान किरन यादव ने बताया कि रात में चोर गैस कटर दरवाजे की कुंडी काटकर कमरे के अंदर घुस गए। बक्से में की कुंडी तोड़कर उसमें रखे बहू के पायल, एक सोने की चेन, सोने का टॉप्स, कपड़े व 65 हजार रुपये नगदी आदि सामान पार कर दिया। प्रधान के पति गणेश यादव ने चौकी में तहरीर दी है। इसी तरह चोरों ने ग्राम पड़ोसी रामसमुझ, संतराम के घर से नगदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। चौकी इंचार्ज श्रीराम पांडेय ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के बहुदा चौराहा पर दिव्यांग दिलीप कुमार की पान की दुकान ताला तोड़कर चोरों ने दुकान में रखी आठ हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान पार कर दिया। वहीं नगराम के लालता प्रसाद कि सोने चांदी की दुकान का शटर तोड़कर नगदी और जेवर समेत लगभग 80 हजार रुपये पार कर दिए। एक और सराफ ा व्यापारी आसाराम की दुकान का भी शटर तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान पार किया। ताबड़तोड़ चोरियों से व्यापारियों में दहशत है। थानाध्यक्ष लालचंद्र सरोज ने बताया जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक सिंघौना गांव निवासी मो. अली की भुइया रानी मंदिर के निकट कपड़ा सीने की मशीन है। रात में चोरों ने दो सिलाई, कपड़े, पांच हजार रुपये नगदी समेत सामान पार कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। एएसपी शशिशेखर सिंह का कहना है कि जहां पर भी घटनाएं हुई हैं, उनकी एफआईआर दर्ज करके चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed