{"_id":"5c291322bdec2257245ffe70","slug":"131546195746-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरारमऊ स्थित कालिका मंदिर में चोरी का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुरारमऊ स्थित कालिका मंदिर में चोरी का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में कालिका मंदिर में काली जी की मूर्ति चोरी का मामला रविवार को फिर तूल पकड़ लिया। मूर्ति बरामद न किए जाने पर भक्तों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।
जानकारी से अफसरों में हड़कंप मच गया। सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने पहुंचकर भक्तों को समझाया और गुरुवार तक मूर्ति बरामद करने का आश्वासन देकर किसी तरह आमरण अनशन समाप्त कराया।
सरेनी के मुरारमऊ गांव में कालिका मंदिर से बीती मंगलवार रात मंदिर से कालीजी की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
इस पर पुलिस प्रशासन ने शनिवार तक मूर्ति बरामद किए जाने का भरोसा दिया था। बावजूद मूर्ति बरामद नहीं हो पाई। इस पर रविवार सुबह रामगोपाल, सुशील तिवारी, मनोज तिवारी, लल्लू गुप्ता, रामकुमार, गंगाधर लोदी, देवभूषण सिंह ने अनशन शुरू कर दिया।
जानकारी मिलने पर एसडीएम लालगंज सुरेश कुमार सोनी और डलमऊ सीओ विनीत सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने गुरुवार शाम तक मूर्ति बरामद करने का आश्वासन दिया। इस पर भक्त मान गए और अनशन समाप्त कर दिया। सीओ का कहना है कि मूर्ति बरामद करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।