फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रेलकोच फैक्ट्री के पास कमरे में बंधक बनाकर युवती के साथ गैंगरेप

रेलकोच फैक्ट्री के पास कमरे में बंधक बनाकर युवती के साथ गैंगरेप

Fri, 23 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
रेलकोच फैक्ट्री के पास कमरे में बंधक बनाकर युवती के साथ गैंगरेप
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में रेल कोच फैक्ट्री के पास एक कमरे में बंधक बनाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन



यही नहीं उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। पीड़िता ने लालगंज कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि हमलावरों ने जानमाल की धमकी भी दी।


पीड़िता ने गुरुवार को एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। एसपी ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि 24 मार्च 2018 को चार-पांच लोग उसे बाइक पर बैठा कर रेल कोच फैक्ट्री के पास एक कमरे में ले गए।
विज्ञापन



वहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह घर पहुंची और परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी।


तब से लेकर अब तक कई बार लालगंज पुलिस को घटना की तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। एसपी सुजाता सिंह ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, लालगंज कोतवाल संजय मौर्य का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। यदि प्रकरण की तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट लिखकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed