फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एम्स का निर्माण कार्य करा रही संस्था के जनरल मैनेजर को धमकी

एम्स का निर्माण कार्य करा रही संस्था के जनरल मैनेजर को धमकी

Fri, 07 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
एम्स का निर्माण कार्य करा रही संस्था के जनरल मैनेजर को धमकी
रायबरेली। एम्स का निर्माण करा रही एक निजी कंपनी के महाप्रबंधक को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे पीडब्ल्यूडी ले गए। यहां आरोपियों ने धमकाया।
विज्ञापन



इसके बाद छोड़ दिया गया। जीएम को अगवा कर धमकी दिए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। एसपी सुजाता सिंह के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी सत्ता पक्ष से जुड़ा बताया जा रहा है। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन



दरियापुर स्थित एम्स में ओपीडी शुरू हो गई है। जबकि कुछ हिस्से में निर्माण चल रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी दिल्ली की रामा सिविल इंडिया कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संस्था के जनरल मैनेजर बीएन त्रिपाठी ने सदर कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह बुधवार रात अपने सिविल लाइंस स्थित आवास पर बैठे थे, तभी चार हथियार बंद लोग आए और उन्हें जबरदस्ती पीडब्ल्यूडी उठा ले गए।


वहां पर एक नेताजी बैठे थे। उन्होंने धमकी दी कि मेरे अनुसार काम करो, वरना काम नहीं करने देंगे। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।


अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि जनरल मैनेजर की तहरीर पर अतुल सिंह और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed