फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एसजेएस के छात्र को पीटा और अगवा करने का प्रयास

एसजेएस के छात्र को पीटा और अगवा करने का प्रयास

Thu, 12 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसजेएस के छात्र को पीटा और अगवा करने का प्रयास
एसजेएस के छात्र को पीटा, अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक छात्र की न सिर्फ पिटाई की गई, बल्कि उसे अगवा करने का प्रयास किया गया। इसी दौैरान साथी शुभम ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो हमलावर छात्र को अस्पताल चौराहा के पास छोड़कर भाग गए। एसपी ने छात्र को अगवा होने से बचाने वाले उसके साथी शुभम के जज्बे को सलाम किया और उसे नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। एसपी ने कहा कि ऐसे ही जागरूकता की जरूरत है। घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जानी चाहिए।

शहर के इंदिरा नगर निवासी अर्पित पुत्र शरद कुमार एसजेएस स्कूल में कक्ष 10 का छात्र है। छुट्टी के बाद छात्र साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान चार पहिया गाड़ी यूपी 33 एके 4575 आ गई। साइकिल सवार छात्र इसी दौैरान गाड़ी से टकरा गया। बस इतनी सी बात को लेकर गाड़ी सवार लोगों ने छात्र की पिटाई की और उसे जबरन चार पहिया गाड़ी पर बैठाकर चल दिए। इसी बीच साथी शुभम ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। यूपी 100 पुलिस के साथ ही सदर कोतवाल अशोक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी की तो हमलावर छात्र को अस्पताल चौराहे पर छोड़कर गाड़ी समेत भाग गए। पूरे प्रकरण की जानकारी एसपी को दी गई। एसपी शिवहरि मीणा ने अपने कार्यालय में शुभम को बुलाया और उसकी दिलेरी की सराहना की। साथ ही नकद पुरस्कार देकर उसे सम्मानित भी किया। एसपी ने कहा कि अपराधी चाहे जितने बेखौफ हों। हिम्मत और दिलेरी से उनसे निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed