फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   संदिग्ध हालात में क्षेत्र पंचायत सदस्य की पत्नी की जलकर मौत

संदिग्ध हालात में क्षेत्र पंचायत सदस्य की पत्नी की जलकर मौत

Sat, 16 Feb 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में क्षेत्र पंचायत सदस्य की पत्नी की जलकर मौत
बीडीसी सदस्य की पत्नी की संदिग्ध हालात में जलकर मौत
विज्ञापन



रायबरेली। बछरावां के कसरावां गांव में शुक्रवार रात क्षेत्र पंचायत सदस्य की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई। उसे बचाने में पति भी झुलस गया। उधर, मृतका के भाई ने पति पर बहन को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


कसरावां निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय की पत्नी कल्पना (26) शुक्रवार रात घर में खाना बना रही थी, तभी संदिग्ध परिस्थितियों आग लगने से कल्पना गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने की कोशिश में पति संजय भी झुलस गया। कल्पना को सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक आठ वर्ष पूर्व शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे मुराइन मजरे बेड़ारू गांव निवासी शिवशंकर ने बेटी कल्पना की शादी कसरावां निवासी संजय से की थी। दोनों के एक पुत्र व एक पुत्री भी है। कल्पना के भाई ने आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है कि उसकी बहन को पति संजय पीटता था और आग लगाकर उसे मार डाला है। एसओ रवेंद्र सिंह ने बताया है कि तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, भदोखर थाना क्षेत्र के गढ़ी मुतवल्ली गांव में संदिग्ध हालात में दंपती झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव की रहने वाली गीता (48) शुक्रवार रात घर में अचानक आग से जलने लगी।



चीख-पुकार पर पति राम अभिलाख (50) उसे बचाने पहुंचा तो वह भी आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने आग बुझाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। एसओ राजकुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed