फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एसडीओ व जेई की ग्रामीणों ने की पिटाई

एसडीओ व जेई की ग्रामीणों ने की पिटाई

Sat, 23 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
एसडीओ व जेई की ग्रामीणों ने की पिटाई
मीटर लगाने पहुंचे एसडीओ व जेई को ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन



लालगंज (रायबरेली)। पूरे नोखेराय मजरे बेहटाकलां गांव में शुक्रवार को बिजली के मीटरों की जांच करने पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ व जेई की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी।


एसडीओ व जेई को चोटें आईं हैं। एसडीओ ने छह लोगों को नामजद करते हुए 15 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरी ओर ग्रामीणों ने मीटर लगवाने के नाम पर अवैध वसूली करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसडीओ, जेई व मीटर लगाने वाले ठेकेदार के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ विनीत सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीओ रोहित सिंह ने बताया कि पूरे नोखेराय गांव में नॉन मीटर बिजली के कनेक्शनों में मीटर लगाया जा रहा था। एसडीओ ने बताया कि बेहटाकलां पावर हाउस के जेई वीरेंद्र कुमार, एई मीटर संजीव कुमार द्विवेदी, शीलरत्न, अवर अभियंता विजय श्रीवास्तव व मीटर रीडर के साथ बकाएदारों से वसूली करने व मीटर लगाने का काम कर रहे थे।


70 अनमीटर्ड कनेक्शन पाए गए थे। जिसमें 28 मीटर लग पाए थे। तभी गांव के अमित, जयप्रकाश, डब्लू, बृजेश सिंह, शोभा सिंह व वंशराज सिंह अपने दस साथियों के साथ आए और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगे।


जब उन्हें समझाने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने पिटाई करनी शुरू कर दी। ग्रामीणों की पिटाई में एसडीओ व जेई को चोटें आईं। अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया।


एसडीओ ने बताया कि भागते समय आरोपियों ने मोबाइल, जेब में 22 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए। उन्होंने बताया कि भागते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई है।



कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि एसडीओ की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।


सीओ विनीत सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दो आरोपियों अमित सिंह व जेपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।


अधिशाषी अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि मीटर लगाते समय नोखेराय का पुरवा गांव में कुछ शरारती तत्वों ने अधिकारियों के साथ मारपीट की और सरकारी काम में खलल डाला। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed