फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शहर के सोनिया नगर में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री

शहर के सोनिया नगर में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री

Wed, 13 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
शहर के सोनिया नगर में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री
सोनिया नगर में पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

रायबरेली। शहर के सोनिया नगर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चल रही थी। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हो गए। इनके पास से काफी संख्या में अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। इस फैक्ट्री से और कितने लोग जुड़े थे, इस बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है।

एसपी शिवहरि मीणा मंगलवार को पुलिस कार्यालय में अवैध शस्त्र फैक्ट्री की जानकारी दी। बताया कि सूचना मिली थी कि सोनिया नगर मोहल्ले में दीपू मिश्रा उर्फ प्रीत कुमार मिश्रा के मकान में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाई जा रही है। इस पर सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश सिंह व राजघाट चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह की टीम ने छापा मारा तो सूचना सही मिली। मौके से दीपू मिश्रा और हिमांशु अवस्थी निवासी रूपखेड़ा थाना हरचंदपुर को पकड़ा गया। वहीं रमेश निवासी मटिहा, अकील निवासी नया पुरवा सदर कोतवाली और मंगल निवासी मुंगेर बिहार फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि दीपू मिश्रा के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से 32 बोर की चार पिस्टल, 315 बोर के तीन तमंचा, 30 अर्द्ध निर्मित मैगजीन पिस्टल, 15 स्प्रिंग मैगजीन पिस्टल, 38 छोटी-बड़ी स्प्रिंग, दो ड्रिल मशीन, एक आरी, एक गैस सिलेंडर आदि सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि जानकारी में आया है कि ये सभी अवैध शस्त्र बनाकर रायबरेली के अलावा पड़ोसी जनपदों लखनऊ, बाराबंकी, फतेहपुर, सुल्तानपुर आदि जिलों में बिक्री करते थे। इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल थे, उनके बारे में पड़ताल कराई जा रही है। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का ईनाम दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed