फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पेड़ की डाल तार पर गिरी, स्पार्किंग से लगी आग

पेड़ की डाल तार पर गिरी, स्पार्किंग से लगी आग

Sat, 06 Apr 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पेड़ की डाल तार पर गिरी, स्पार्किंग से लगी आग
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान तेजी से हो रही है। शुक्रवार को पेड़ कटान के दौरान डाल बिजली की लाइन पर गिर गई। इससे हुई शॉर्ट सर्किट से एक घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन



ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई। पीड़ित ने बताया कि उसका एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राम गांव मजरे काली गांव में हरा नीम के पेड़ काटा जा रहा था।
विज्ञापन



इसी दौरान पेड़ की डाल सामने से निकले बिजली के तार पर गिर गई। इससे तार टूट गया। शॉर्ट सर्किट से गांव निवासी दरगाही के घर में आग लग गई।


जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है। जांच के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed