{"_id":"5b006aad4f1c1bdc408b66e2","slug":"101526753965-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने एक ही परिवार के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार ने एक ही परिवार के
Updated Sun, 20 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर सवार पांच को कार ने कुचला, एक की मौत
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बेकाबू कार ने बाइक पर सवार एक ही परिवार के पांच लोगों को रौंद दिया। इसमें एक किसान की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
घायलों में मृतक की पत्नी, बेटी भी शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
महराजगंज के दौतरा गांव निवासी नन्हें (50) पुत्र नन्हें किसानी करता था। शनिवार को यहां मंचितपुर के पास शादी में शामिल होने आया था।
लौटते समय रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर मंचितपुर गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नन्हें की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी राजवती (46), बेटी पूजा (4) के अलावा परिवार में रहने वाली बिटाना (35), रोशनी (14) घायल हो गईं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ एके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।