{"_id":"59c1630c4f1c1b8f688b567c","slug":"101505846028-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड को चकमा देकर चोर जिला अस्पताल से भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड को चकमा देकर चोर जिला अस्पताल से भागा
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड को चकमा दे आरोपी भागा
रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस की ओर से पकड़ा गया चोरी का आरोपी होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। इससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शहर के एक नर्सिंग होम में गैस सिलेंडर चोरी कर रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया था। उसे कोतवाली में ले जाया गया था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए एक होमगार्ड लेकर गया था। इसी बीच होमगार्ड को चकमा देकर युवक फरार हो गया। कोतवाल अशोक त्रिपाठी का कहना है कि चोरी के मामले में आरोपी को पकड़ा गया था। उसका नाम सुशील बताया जा रहा है, जो जायस अमेठी का रहने वाला है। होमगार्ड को चकमा देकर फरार हुआ है, जिसकी तलाश की जा रही है। ब्यूरो