{"_id":"632768137d9ba75bf926d6ae","slug":"crime-raibaraily-news-lko648970242","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे पासिन में कराया जा रहा धर्म परिवर्तन, हिरासत में दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे पासिन में कराया जा रहा धर्म परिवर्तन, हिरासत में दो आरोपी
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे पासिन मजरे मणिपुर गांव में रविवार को लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पूरे पासिन गांव स्थित एक झोपड़ी में रविवार सुबह करीब 100 लोगों को बुलाया गया था। सभी को धर्म परिवर्तन कराने को लेकर कार्यक्रम तय किया गया था। बजरंग दल का एक कार्यकर्ता अनिकेत तिवारी भी मौके पर पहुंचा था।
धर्म परिवर्तन की जानकारी होने पर अनिकेत ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। अनिकेत की सूूचना पर अन्य बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। सभी ने इस पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। थानेदार रेखा सिंह ने बताया कि लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की सूूचना मिली थी। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की गई हैं। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।