{"_id":"626d7a30420533205d38e10b","slug":"crime-raibaraily-news-lko6285626115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छींटाकशी करने पर मां ने मनचले को चप्पलों से पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से छींटाकशी करने पर मां ने मनचले को चप्पलों से पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतांव (रायबरेली)। बेटी से छींटाकशी करने पर मां ने एक मनचले को चप्पलों से जमकर पीटा। शनिवार को सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल हुुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
गुरुबख्शगंज के पूरे दलई मजरे पोरई गांव निवासी नितिन यादव एक स्कूली छात्रा को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिवारीजनों से की थी।
शनिवार सुबह जब छात्रा स्कूल जा रही थी तो देदौर गांव के समीप युवक ने फिर से छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया।
इतने में छात्रा की मां मौके पर पहुंच गई और उसने मनचले की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आई और मनचले को दबोच लिया। थानेदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।