{"_id":"6134e30f8ebc3e6ee33a0ec4","slug":"crime-raibaraily-news-lko5941892120","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटकर नहर में फेंका, एक हमलावर को दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पीटकर नहर में फेंका, एक हमलावर को दबोचा गया
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। सूची चौकी क्षेत्र में ससुराल आए युवक को बाइक सवार चार लोगों ने पकड़कर पीटा और नहर में फेंक दिया। चीख मचने पर आसपास के लोगों ने उसका इलाज कराया और पुलिस को सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि बाकी की तलाश कर रही है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी चांद बाबू की दिलीपशाह का पुरवा मजरे बराडीह गांव में कल्लन के यहां ससुराल है। रविवार को चांद बाबू ससुराल आया था। यहां पर रुकने के बाद बाइक से अपरान्ह सूची की तरफ जा रहा था।
रास्ते में बाइक सवार चार हमलावरों ने चांद बाबू को रोका और बाइक से खींचकर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद नहर में फेंक दिया। चांदबाबू के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने युवक को नहर से बाहर निकालकर इलाज कराया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूची चौकी इंचार्ज मृत्युंजय बहादुर ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। बाकी तीन की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।