{"_id":"6112b4d28ebc3ef41b76717f","slug":"crime-raibaraily-news-lko590789074","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक के घर बदमाशों का धावा, बंधक बना दो लाख का माल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक के घर बदमाशों का धावा, बंधक बना दो लाख का माल लूटा
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बहेरवा चौराहा पर सोमवार रात एनटीपीसी ऊंचाहार में काम करने वाले एक श्रमिक के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने परिवारीजनों को बंधक बना लिया।
इसके बाद नकदी, जेवरात समेत दो लाख का माल लूट ले गए। जानकारी होने पर कोतवाल विनोद सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। एसपी श्लोक कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।
पीड़ित परिवार के साथ ही आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि चोरी की घटना हुई है। मामले में चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने वारदात के खुलासे के जल्द निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ऊंचाहार के फरीदपुर गांव निवासी उमेश कुमार शुक्ल एनटीपीसी परियोजना में मजदूर है। सोमवार रात वह ड्यूटी पर गया था। पत्नी सीमा व दो बेटे घर पर थे। तभी रात लगभग डेढ़ बजे बाउंड्रीवॉल फांदकर दो से तीन बदमाश घर में घुस गए।
दरवाजे के बगल में बने छेद से हाथ डालकर दरवाजा खोल लिया। खटपट की आवाज सुनकर पत्नी सीमा उठी और विरोध किया तो बदमाशों ने श्रमिक की पत्नी व बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर में रखे जेवरात, 10 हजार रुपये समेत करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया।
वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें गठित
श्रमिक के घर पर हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस बहेरवा चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में कई संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस इनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। कहा जा रहा है कि घटना में शामिल आरोपी क्षेत्र के ही हैं। लूट की घटना का पर्दाफाश करने के लिए एसपी ने ऊंचाहार कोतवाल विनोद सिंह की अगुवाई में एसओजी समेत चार पुलिस टीमें लगाई हैं।
ऊंचाहार क्षेत्र के बहेरवा चौराहा पर चोर एक घर में घुसे थे। घरवालों के जाग जाने पर चोरों ने उन्हें बंधक बनाकर 10 हजार रुपये, कुछ मोबाइल व जेवरात चोरी कर लिए। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित कर दी गईं हैं।
श्लोक कुमार, एसपी