फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

कार सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने बालक को किया अगवा, लखनऊ में कार से किसी तरह निकल भागा

Tue, 20 Jul 2021 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
crime
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को कार सवार बदमाशों ने एक बालक को अगवा कर लिया। बदमाश अपहृत बालक को लखनऊ लेकर पहुंचे। लखनऊ में बदमाश किसी काम से गाड़ी से बाहर उतरे तो बालक वहां से भाग निकला। बालक की सूचना पर परिवारीजन लखनऊ पहुंचे। घटना को अंजाम देने वालों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

सलोन के आशियाना नगर निवासी मो. फरहान (10) सलोन कस्बे में अपनी नानी आसमा बानो के पास रहता है। सोमवार को फरहान अपने एक रिश्तेदार के घर सुबह दूध देने गया था। दूध देकर वापस घर पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान कार सवार तीन-चार बदमाश पता पूछने के बहाने उससे बात करने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने फरहान को गाड़ी पर बैठा लिया और उसे अगवा करके लखनऊ ले गए।
बताते हैं कि लखनऊ के चारबाग में किसी काम से बदमाश गाड़ी से उतरे। इसी का फायदा उठाकर फरहान भाग निकला। उसने किसी राहगीर के फोन से घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। परिवारीजन पहुंचे और फरहान को लेकर घर आए। कोतवाल का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed