फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

कार व दो लाख रुपये न मिलने पर मार कर फंदे से लटकाया

Fri, 02 Jul 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारकर फांसी पर लटका दिया। यही नहीं पुलिस पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने जांच की। मृतका की मां की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पूरे कूमेदान मजरे सहजौरा गांव में शुक्रवार सुबह वर्तमान ग्राम प्रधान शीतला देई की बहू रीता (27) पत्नी विनय कुमार का शव फंदे से लटकता मिला था। सुबह जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां आशा निवासी बरदर थाना गुरुबख्शगंज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी रीता की शादी दिसंबर 2020 में पूरे कूमेदान मजरे सहजौरा गांव निवासी सुखराम के बेटे विनय के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। पंचायत चुनाव में जब से मेरी समधन शीतला देई ग्राम प्रधान चुनी गई तो मुझसे कार और दो लाख रुपये नकद की मांग करने लगी। जब उसने असमर्थता जताई तो बेटी को प्रताड़ित करने लगे।

गुरुवार की रात बेटी को पहले मार डाला उसके बाद फांसी पर शव लटका दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमारी ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर प्रधान सास शीतला देई, ससुर सुखराम, ननद लक्ष्मी, देवर अजय और पति विनय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed