{"_id":"60ad14b08ebc3e14c625bb97","slug":"crime-raibaraily-news-lko579536747","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से भाग रहे युवक पुलिस से उलझे, पीछा कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से भाग रहे युवक पुलिस से उलझे, पीछा कर दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन (रायबरेली)। सूची चौराहे पर खड़ी पुलिस ने कार सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो दबंगों ने गाली-गलौज की। पुलिस ने दौड़ाकर युवकों को दबोच लिया। युवक नशे में धुत थे और सलोन की ओर से भागकर आ रहे थे। सूची पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सूची निवासी कल्लू वर्मा ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी थी। इस पर डायल-112 पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस लौट आई। सूची चौराहे के पास पुलिस कर्मियों ने वाहन लगा दिया।
इसी दौरान पिछवारा-सूची मार्ग पर कार सवार लोग तेज रफ्तार से हार्न बजाते हुए आ रहे थे। पुलिस ने युवकों को रोकना चाहा तो कार पर सवार युवक पुलिस कर्मियों को गालियां देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
इधर, वायरलेस पर सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक कार से भाग रहे हैं। इसके बाद सूची चौकी इंचार्ज मृत्युंजय बहादुर ने घेराबंदी करके उन्हें दबोच लिया।
थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए युवकों में विपिन तिवारी, विनय कुमार, राहुल निवासीगण सिरसिरा, शिवाकांत निवासी नेवड़िया थाना संग्रामगढ़ जिला प्रतापगढ़ और लवकुश निर्मल निवासी मंशा का पुरवा थाना सलोन शराब के नशे में धुत थे। सभी के विरुद्ध पुलिस के साथ अभद्रता करने का आरोप है। इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।