फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

खेत गई किशोरी से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी

Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
crime
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात नित्यक्रिया के लिए गई किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। यही नहीं किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली किशोरी के घर के बगल में कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने किशोरी भी अपने परिवारीजनों के साथ गई थी। रात करीब 12 बजे सभी लोग घर वापस लौटे।
विज्ञापन

इसी दौरान किशोरी नित्यक्रिया के लिए घर के पास खेतों की तरफ गई थी, जहां पहले से मौजूद गांव का आशीष कुमार कटी हुई लकड़ी की रखवाली कर रहा था। आरोपी ने किशोरी को दबोच लिया और तालाब के पास उठा ले गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी बालिका घर पहुंची और पूरी आपबीती घरवालों को बताई। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर बालिका को सीएचसी तिलोई भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed