{"_id":"6054ea0e8ebc3ed83300078a","slug":"crime-raibaraily-news-lko570404585","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका जायस में पेड़ कटवाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका जायस में पेड़ कटवाने पर हंगामा
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले की जायस नगर पालिका परिषद के पंप नंबर तीन स्थित परिसर में नीम का पेड़ कटवाए जाने को लेकर सभासदों ने हंगामा किया। सभासदों का आरोप है कि पेड़ चेयरमैन कटवा रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर कार्य बंद कराया।
सभासद और उनके प्रतिनिधियों में संदीप कुमार सोनकर, सादिक मेंहदी, शकील इदरीशी, आशिफ इकबाल, बंशीलाल, शाकिब हसन, कासिम अंसारी, उत्तम सिंह, निजामुद्दीन ने पेड़ काटने का विरोध करते हुए जोरदार हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पेड़ की कटान रुकवा दी है। चेयरमैन महेश प्रताप सोनकर का कहना है कि परिसर में पंप के लिए मोटर लगी है, जो पेड़ की वजह से अक्सर फुंक जाती थी। इसी वजह से पेड़ कटवा जा रहा था।
विज्ञापन
उधर, प्रभारी ईओ गौरीगंज सुरजीत सिंह ने बताया कि हरे पेड़ के कटान की जानकारी हुई है। किसी पेड़ को काटने के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। वनरक्षक दयाशंकर वर्मा ने बताया कि नगर पालिका की तरफ से पेड़ कटान के लिए परमिट जारी नहीं किया गया है।