फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

फर्जी महाधिवक्ता बनकर डीएम को फोन करना पड़ा महंगा, फरियादी बनकर डीएम के पास पहुंचे युवक पर भी मुकदमा दर्ज कराया

Wed, 03 Feb 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। फर्जी एडवोेकेट जनरल बनकर डीएम को फोन करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी मछली पालन के लिए आवंटित भूमि से पेड़ कटवाने व तालाब की खोदाई कराने के लिए एक युवक को डीएम के पास भेजकर फोन पर दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

जांच में मामला खुलने पर डीएम ने चैंबर में फरियादी बनकर पहुंचे युवक को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया। इस मामले में नाजिर की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। पुलिस फोन करने वाले आरोपी युवक विशाल की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम कॉलोनी निवासी व कलेक्ट्रेट में तैनात नाजिर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सदर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर डीएम वैभव श्रीवास्तव के पास पत्रावली पर हस्ताक्षर कराने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच डीएम के पास एक फोन आया और उसने खुद को एडवोकेट जनरल आरके सिंह बताया। फोन करने वाले ने कहा कि एक युवक आपके चैंबर के बाहर खड़ा है। उसे बुलाकर उसकी समस्या दूर करा दी जाए। डीएम ने उस फरियादी को तुरंत बुलाया।
फरियादी युवक डीएम के चैंबर में पहुंचा। उसने मछली पालन के लिए आवंटित भूमि से पेड़ों की कटान कराने और तालाब की खोदाई कराने के लिए कहा। युवक की बातें सुनकर डीएम ने उसी नंबर पर दोबारा फोन किया और फोन करने वाले की पहचान पूछी। तब उसने बताया कि मैं आरके सिंह का जानने वाला बोल रहा हूं। उस समय डीएम के चैंबर पर एडीएम प्रशासन भी मौजूद थे। डीएम ने युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा।
सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि फरियादी बनकर पहुंचे बछरावां थाना क्षेत्र के राघवपुर निवासी विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एडवोकेट जनरल बनकर डीएम को फोन करने वाले आरोपी विशाल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विशाल ने ही डीएम को फोन करके बताया था कि वह एडवोकेट जनरल बोल रहा है। उसने युवक का काम कराने की सिफारिश की थी। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि विशाल कहां का रहने वाला है। पुलिस इस बारे में पड़ताल कर रही है।

फर्जी एडवोकेट जनरल बनकर डीएम को फोन करने वाले विशाल और अपना काम कराने की सिफारिश लेकर पहुंचे युवक के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज करा दिया गया है। डीएम के पास जिस नंबर से फोन आया था, उस मोबाइल नंबर की सीडीआर (मोबाइल कॉल डिटेल) निकलवाकर पता किया जा रहा है कि यह फोन कहां से किया गया था और यह फोन नंबर किसका है। जल्द एक अन्य आरोपी विशाल को भी पकड़ा जाएगा। सदर कोतवाल अतुल सिंह की नेतृत्व में गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम लगा दी गई है।
डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed