फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Couple drank Finale, wife's death

दंपती ने पीया फिनायल, पत्नी की मौत

Thu, 18 May 2017 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 18 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Couple drank Finale, wife's death
death - फोटो : अमर उजाला
सरेनी थाना क्षेत्र के हथनासा गांव में बुधवार को दंपती ने फिनायल पी लिया। इससे पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बच्चों को भी फिनायल पिलाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


वहीं मायका पक्ष ने दहेज की खातिर पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर बेटी को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अमेठी जिले के त्रिसुंडी गांव की रहने वाली शिवानी सिंह (26) पुत्री अखिलेश प्रताप सिंह की शादी 24 मई 2013 को सरेनी थाना क्षेत्र के हथनासा निवासी बृजेश सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन


बृजेश ट्रक चलाने का कार्य करता है। उसने बुधवार तड़के पहले स्वयं फिनायल पिया और फिर पत्नी को पिला दिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। सीएचसी के बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां शिवानी सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि बृजेश ने दो बेटियों को भी जहर देने की कोशिश की, लेकिन अन्य परिवारीजनों के पहुंच जाने से वह मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। शिवानी की मौत की सूचना पर मायका पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंचे।

मृतका के बाबा एवं रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी भगवान बक्श सिंह ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शादी में दहेज देने के बावजूद शिवानी का उत्पीड़न किया जा रहा था।

दो दिन पहले पति के खाते में दस हजार रुपये जमा किए थे। इसके बावजूद पोती शिवानी को फिनायल पिलाकर मार दिया। बच्चों को भी मारने का प्रयास किया। थानेदार अरुण सिंह का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते पति ने स्वयं के साथ पत्नी को फिनायल पिला दिया था। इसमें पत्नी की मौत हो गई है।

मायका पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। मृतका शिवानी का पिता अखिलेश प्रताप सिंह सूरत में किसी मिल में नौकरी करता है, जबकि उसकी मां संजू सिंह घर पर रहती है। भाई विनय कुमार अभी छोटा है।


पिता को घटना की सूचना दे दी गई है। जिला अस्पताल में अन्य मायका पक्ष के लोगों के भी आंसू नहीं थम रहे थे। सभी शिवानी की मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। मृतका अपने पीछे दो बेटियों इशानी व सुहानी को छोड़ गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed