फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Couple dies in bus accident

Raebareli News: बस की टक्कर से दंपती की मौत

Mon, 16 Jun 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 16 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Couple dies in bus accident
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज इलाके में रविवार रात छह बजे रायबरेली डिपो की बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे दुनिया मजरे अटौरा बुजुर्ग निवासी मनोज कुमार (40) पत्नी पूनम (38) के साथ शनिवार को ससुराल डलमऊ क्षेत्र के बन पुरवा गांव गए थे। शाम को बाइक से दंपती घर लौट रहे थे। रायबरेली-लालगंज मार्ग स्थित पूरे भवानीबक्श के पास सड़क पर सर्प आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। पीछे आ रही तेज रफ्तार रायबरेली डिपो की बस ने दंपती को रौंद दिया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


दोनों को सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बस सवार यात्री दूसरे वाहनों से चले गए। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बस सवार यात्रियों की मदद से चालक को हिरासत में लिया गया है। बस को भी कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नानी के घर पर रुक गए थे बच्चे
सड़क हादसे में पिता मनोज कुमार व मां पूनम की मौत के बाद बेटे आकाश (4), बेटी माही (11) अनाथ हो गए हैं। परिजनों की माने तो बेटा, बेटी नानी के घर पर ही रुक गए थे। चार भाइयों में मनोज सबसे छोटे थे। मनोज भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का जीवन-यापन कर रहे थे। बेटे व बहू की मौत से 65 वर्षीय मां गुटरा रोते-रोते बेहोश गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed