फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Corruption investigation slowed, 10 superintendents' salary stopped, answer-summoned

कोरोना जांच में सुस्ती, 10 अधीक्षकों का वेतन रोका, जवाब-तलब

Tue, 18 May 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Corruption investigation slowed, 10 superintendents' salary stopped, answer-summoned
रायबरेली। गांवों में कोरोना का कहर बढ़ने के बाद केंद्र से जारी नई गाइडलाइन के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों की जांच का काम शुरू किया गया है, लेकिन सीएचसी अधीक्षकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले के कोरोना के नोडल अधिकारी व सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव एमवीएस रामी रेड्डी ने भी खराब प्रगति पर नाराजगी जताई है। एक दिन में सौ-सौ लोगों की भी जांच न करवाने पर सीडीओ ने 10 सीएचसी अधीक्षकों का मई महीने का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही सीएमओ को संबंधित अधीक्षकों से स्पष्टीकरण लेकर जवाब देने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

जिले की 34 लाख आबादी में अब तक 6.52 लाख लोगों की ही कोरोना की जांच हो सकी है। गांवों में कोरोना का संक्रमित पूरी तरह से बेकाबू होने के बाद शासन ने गांवों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। साथ ही गांवों में अधिक से अधिक लोगों की कोरोना की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। शासन की मंशा पर जिले की सभी सीएचसी को दो-दो से अधिक लोगों की रोजाना कोरोना जांच कराने के टारगेट दिए गए हैं। जिले के कोरोना के नोडल अधिकारी व सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव एमवीएस रामी रेड्डी भी इन दिनों प्रगति की समीक्षा करने के लिए आए हैं। उन्होंने भी समीक्षा के बाद नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

समीक्षा में कोरोना जांच की प्रगति सबसे खराब मिलने पर सीडीओ अभिषेक गोयल ने 10 सीएचसी अधीक्षकों का वेतन रोक दिया है। सीडीओ ने सीएचसी अधीक्षकों बेलाभेला, डीह, दीनशाह गौरा, जगतपुर, लालगंज, सरेनी, शिवगढ़, ऊंचाहार, महराजगंज और नसीराबाद के अधीक्षकों से जवाब तलब भी किया है। उन्होंने सीएमओ को संबंधित अधीक्षकों से स्पष्टीकरण लेकर जवाब देने के आदेश दिए हैं। साथ ही जांच में और प्रगति लाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में सबसे कम जांच करने वाली सीएचसी
सीएचसी कोरोना की जांच
बेलाभेला 93
डीह 56
गौरा 37
जगतपुर 67
लालगंज 69
सरेनी 22
शिवगढ़ 51
ऊंचाहार 49
महराजगंज 90
नसीराबाद 94
हरचंदपुर अधीक्षक ने संभाली कमान, अपने सामने करवा रहे जांच
जिले के गांवों में कोरोना की जांच का काम तेज हो गया है। स्वयं अधीक्षक ही गांवों में टीमों के साथ पहुंचकर जांच करवा रहे हैं। हरचंदपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा ने सोमवार को क्षेत्र के प्यारेपुर और कनहट गांव में पहुंचकर लोगों की जांच करवाई। घर-घर टीम के साथ पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग भी कराई। जिसे भी खांसी, बुखार और जुकाम की समस्या हुई, उसकी तुरंत जांच कराई। इसके अलावा डॉ. अनिल कुमार, डॉ. फहीम, डॉ. हीरालाल, डॉ. अशोक सरोज की टीमों ने गांवों में पहुंचकर लोगों में दवाओं का वितरण किया। अधीक्षक हरचंदपुर डॉ. शरद कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को टीमों ने 227 लोगों की कोरोना की जांच की है। अब तक क्षेत्र में 13,138 लोगों की जांच की जा चुकी है। सात हजार से अधिक लोगों को अब तक कोरोना का टीका भी लगवाया गया है। कनहट में आशा माया, प्यारेपुर में आशा कमलेश कुमारी और गोझरी में आशा ब्रजरानी ने घर-घर जाकर जांच की।

हर रोज हर सीएचसी क्षेत्र में कम से कम दो-दो सौ लोगों की कोरोना के जांच के आदेश दिए गए हैं। 10 सीएचसी क्षेत्रों में जांच की प्रगति बेहद खराब होने पर संबंधित अधीक्षकों का मई माह का वेतन रोका गया है। अधीक्षकों से जवाब भी मांगा गया है।
-डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed