फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Corona took the life of a woman, 59 infected including the inspector posted in Kotwali

कोरोना ने ली महिला की जान, कोतवाली में तैनात दरोगा समेत 59 संक्रमित

Mon, 05 Oct 2020 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Corona took the life of a woman, 59 infected including the inspector posted in Kotwali
रायबरेली में रविवार को रतापुर चौराहे के पास कोरोना की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में रविवार को कोरोना ने एक और महिला की जान ले ली। सदर कोतवाली में तैनात दरोगा समेत 59 लोग संक्रमित पाए गए। सीएमओ कार्यालय में तैनात चिकित्सक की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिला कारागार की क्वारंटीन बैरक में बंदी और पीडब्ल्यूडी कॉॅलोनी में भी कई लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें से कुछ लोगों को होम क्वारंटीन तो कुछ लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि डलमऊ की रहने वाली 27 वर्षीय महिला 29 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उसे एल-2 हॉस्पिटल लालगंज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सीएमओ कार्यालय में तैनात डॉ. ऋषि बागची की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक पीयूूष सिंह कोरोना और जिला कारागार की क्वारंटीन बैरक में बंद कराए गए 30 बंदी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वह पुरानी सब्जी मंडी बाजार लालगंज, बछरावां, एनटीपीसी ऊंचाहार, बलीपुर डलमऊ, अमावां, सिविल लाइंस, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, इंदिरा नगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोरोना को देखते हुए अग्निशमन विभाग की ओर से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। मुख्य जिला अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि रविवार को अग्निशमन विभाग ने शहर क्षेत्र के सुपर मार्केट, सदर कोतवाली, डिग्री कॉलेज चौराहा समेत अन्य स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया। वही कोरोना के कहर के बाद भी लोग सतर्कता बरतने में लापरवाही बरत रहे हैैं। पुलिस ने मास्क न पहनने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

इसके तहत रविवार को पुलिस ने अभियान चलाकर मास्क न पहनने पर 56 लोगों से 23,450 रुपये जुर्माना वसूला। साथ ही दोबारा मास्क न पहनने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि कोरोना को देखते हुए सभी को बेहद सावधानी बरतना चाहिए। घर से निकलने पर हर हाल में मास्क पहनना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed