{"_id":"60ef1a538ebc3e6a7d60eb0f","slug":"corona-raibaraily-news-lko586931079","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले 47 मृतकों पर शासन गंभीर, आयोग को भेजी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले 47 मृतकों पर शासन गंभीर, आयोग को भेजी सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमित होकर जान गंवाने 47 कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा देने को लेकर शासन गंभीर हो गया है। जिले से भेजी गई सूची को अपर मुख्य सचिव ने राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी है। अब आश्रितों को मुआवजे की उम्मीद बढ़ गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 में 15 अप्रैल को मतदान के बाद दो मई को मतगणना हुई थी।
शासन ने नए सिरे गाइडलाइन जारी करके मतदान से एक महीने के आसपास कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्णय लिया।
नई गाइडलाइन आने के बाद 69 कर्मचारियों के आश्रितों ने मुआवजे के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें डीपीआरओ ने 47 मामलों को पात्र मानकर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। 16 आवेदनों पर निर्णय नहीं लिया जा सका था। मामलों को अपर मुख्य सचिव को रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
शासन को भेजी गई 47 मृत कर्मचारियों की सूची को अपर मुख्य सचिव ने राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी है। अब उम्मीद जताई जा रही कि जल्द ही मृत कर्मचारियों के आश्रित को आर्थिक मदद मिल जाएगी।
डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि 47 मृत कर्मचारियों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन स्तर पर ही अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शासन से निर्देश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।