फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

54 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 19 और चपेट में आए

Sat, 05 Jun 2021 08:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित 54 मरीजों ने जिंदगी की जंग जीत ली। इसके अलावा 4,605 लोगों की जांच में 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 341 हो गया है। जिले में शनिवार को 331 एक्टिव मरीजों में 166 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि इलाज के दौरान दो मौतों के बाद संख्या बढ़कर 341 हो गई है। शनिवार को रेल कोच के एल-2 में सात, एम्स के एल-3 अस्पताल में छह मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग टीमों ने पहुंचकर 4605 लोगों की कोरोना की जांच की, जिसमें मात्र 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से कोरोना संक्रमित 54 मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में 331 एक्टिव मरीजों में 166 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
मरीज होम आइसोलेट, दो गांवों में 160 लोगों की जांच
महराजगंज। क्षेत्र में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आननफानन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मरीज को होम आइसोलेट करवा दिया। इसके अलावा शनिवार को हरदोई और अटरा गांव में 71 लोगों की आरटीपीसीआर और 89 लोगों का एंटीजन से जांच की गई।

बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कक्केपुर गांव में 30, कोटवा मोहम्मदाबाद में 50 और सीएचसी में 10 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा सीएचसी में 18 प्लस के 40 लोगों को भी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed