फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोरोना से जीतेगी आधी आबादी, कल से महिला स्पेशल कैंप

Sat, 05 Jun 2021 08:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। महिलाओं में टीकाकरण की प्रगति धीमी होने पर शासन गंभीर हो गया है। आधी आबादी को कोरोना से बचाने के लिए सात जून से महिला स्पेशल कैंप लगेंगे। इन कैंप में 18 से 45 वर्ष उम्र की युवतियों व महिलाओं को टीके लगेंगे।
विज्ञापन

शुरू में जिला महिला अस्पताल और सीएचसी लालगंज में एक-एक महिला स्पेशल कैंप लगेगा। प्रति कैंप सौ-सौ महिलाओं में रोजाना टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा युवाओं में टीकाकरण का लक्ष्य भी प्रतिदिन 1200 से बढ़ाकर 1400 कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में एक जून से युवाओं में टीकाकरण शुरू हुआ है। पांच दिन में करीब छह हजार युवाओं को टीके लगाए गए। इसमें महिलाओं की संख्या काफी कम है। टीकाकरण में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए पुरुष स्पेशल की तरह महिला स्पेशल कैंप लगाकर महिला टीकाकरण को बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने तो शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में दो-दो महिला स्पेशल कैंप लगाने के आदेश दिए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सात जून से जिला महिला अस्पताल और सीएचसी लालगंज में एक-एक महिला स्पेशल कैंप लगाने का निर्णय लिया है। बाद में कैंपों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला स्पेशल कैंप के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। हर बूथ पर प्रतिदिन 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग की 100 महिलाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी।
दोनों बूथों पर सात जून से टीकाकरण होगा। साथ ही 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों व अन्य विशेष वर्गों के लिए भी स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि टीका लगवाने के बाद भी कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल जैसे मास्क लगाना, दूसरों से दो गज की सामाजिक दूरी बनाए रखना और बार बार साबुन और पानी से हाथ धोना या 70 फीसद एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का प्रयोग करना जरूरी है।
ट्रेनी एसडीएम के समझाने पर 12 ग्रामीणों ने लगवाए टीके
हरचंदपुर क्षेत्र के सलीमपुर गांव में कोरोना का टीका लगाने पहुंची टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने टीका लगवाने से इंकार कर दिया। अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा ने इसकी जानकारी एसडीएम सदर को दी।
एसडीएम ने ट्रेनी एसडीएम शिखा शंखवार और नायब तहसीलदार रितेश कुमार को गांव भेजा। ट्रेनी एसडीएम ने गांव के लोगों के टीके की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद गांव के 12 लोग टीका लगवाने के लिए तैयार हो गए।
इस दौरान काफी अफरातफरी का माहौल रहा। हरचंदपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा ने बताया कि प्रशासन के प्रयास के बाद गांव के 12 लोगों ने टीका लगवाया है।
शहर में 756 लोगों में टीकाकरण, युवा उत्साहित
शहर के टीकाकरण सेंटरों पर शनिवार को 756 लोगों में टीका लगाया गया। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि आईएमए में 87, पीएचसी गोराबाजार में 84 और देवानंदपुर पीएचसी में 88 युवाओं ने टीका लगवाया।

वर्क प्लेस बस स्टेशन, बीएसए और आईएमए में 50-50 युवाओं ने टीके लगवाए। रेलवे स्टेशन पर 70 लोगों को टीका लगाया गया। 12 वर्ष से कम उम्र के 60 अभिभावकों को टीके लगवाए गए। जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में 45 वर्ष की उम्र से अधिक के 90 लोगों व बीओबी शाखा व पुलिस लाइन में 50-50 टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed