फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोरोना से एक मरीज की मौत, 60 लोग मिले संक्रमित

Wed, 26 May 2021 08:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। जिले में बुधवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। वहीं संक्रमण की चपेट में आने के बाद अब तक 321 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। पहले से संक्रमित 88 मरीज स्वस्थ हो गए। बुधवार को 60 लोग जांच में संक्रमित पाए गए। 709 एक्टिव मरीजों में 342 मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद एल-2 में भर्ती कराए गए एक मरीज की मौत हो गई है। रेल कोच के एल-2 में 43 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 22 मरीजों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 4920 लोगों की जांच की। इसमें 60 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से संक्रमित 88 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में 709 एक्टिव मरीजों में 342 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार, दीनशाह गौरा में निगरानी समिति की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को पहुंचकर लोगों की जांच की। बीडीओ हरिश्चंद्र गुप्ता की निगरानी में बुधवार को वन पुरवा मजरे भगवंतपुर चंदनिया में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम 92 लोगों की कोरोना की जांच की।
महराजगंज में दूसरे दिन भी नहीं हुआ टीकाकरण
महराजगंज। सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता न होने के कारण बुधवार को भी टीकाकरण नहीं हुआ। उधर, बुधवार को 102 लोगों का एंटीजन टेस्ट व 70 लोगों का आरटीपीसीआर जांच की गई। क्षेत्र में पारा खुर्द गांव में एक व्यक्ति के संक्रमित हुआ है।

अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णन ने बताया कि सीएचसी में वैक्सीन न होने के कारण टीकाकरण दो दिन से प्रभावित है। बुधवार को मुख्यालय पर वैक्सीन आ गई है। सीएचसी को मिलते ही टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed