{"_id":"60aa63a58ebc3e75177256b4","slug":"corona-raibaraily-news-lko579225094","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड तैयार, संदिग्धों का होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड तैयार, संदिग्धों का होगा इलाज
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। सीएचसी ऊंचाहार में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। यहां पर कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मरीजों का इलाज किया जाएगा। वार्ड में जरूरी दवाओं के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर आदि की व्यवस्था की गई है। वार्ड बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
सीएचसी में कोरोना संक्रमण की चपेट मे आने वाले मरीजों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। जांच के बाद पॉजिटिव आने पर मरीज को होम क्वारंटीन कर दिया जाता था या फिर जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था।
इससे क्षेत्र के गंभीर मरीजों की जान का खतरा बना रहता था। समस्या को देखते हुए विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को सीएचसी में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन
वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर व जरूरी दवाओं को रखा गया है। अब कोरोना के संदिग्ध मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद यहीं पर इलाज किया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक एमके शर्मा ने बताया कि पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार हो गया है। इसमें कोरोना पॉजिटिव व संदिग्ध मरीजों का इलाज किया जाएगा। वार्ड बनने से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज करने में सुविधा मिलेगी।