फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

महिला समेत चार लोगों की मौत, 71 संक्रमित

Tue, 18 May 2021 08:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। पिछले कुछ दिनों में भले की संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई हो लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी शहर की एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

इन सभी का रेल कोच फैक्टरी स्थित एल-टू अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को 4937 लोगों की जांच की गई, जिसमें 71 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
पहले से संक्रमित 108 मरीज स्वस्थ हो गए है। 1219 एक्टिव मरीजों में 781 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं जिले में अब तक 293 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे में शहर के बजरंग नगर में रहने वाली 43 वर्षीय महिला, ऊंचाहार निवासी 54 वर्षीय अधेड़, खीरों क्षेत्र के सीवनपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध और शिवगढ़ क्षेत्र के कोटवा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 293 मरीजों की मौत हो चुकी है। रेलकोच के एल-2 अस्पताल में 98 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 22 मरीजों को भर्ती कराया गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 4937 लोगों की जांच की।
इसमें 71 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से संक्रमित 108 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में 1219 एक्टिव मरीजों में 781 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
157 सफाई कर्मियों को पहली व 187 कैदियों को लगी बूस्टर डोज
जिला जेल में बंद 187 कैदियों और बंदियों में कोरोना टीकाकरण का काम मंगलवार को पूरा हो गया। सभी कैदियों को कोरोना टीके की बूस्टर डोज दी गई। इसके अलावा नगर पालिका के सभी 157 सफाईकर्मियों में भी अभियान चलाकर कोरोना की पहली डोज दी गई।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि मंगलवार को पुलिस लाइन में नगर पालिका के सफाईकर्मियों में टीकाकरण के लिए पंजीयन की विशेष व्यवस्था की गई थी।

एक-एक करके सभी सफाईकर्मियों को टीके लगाए गए। इसमें 142 पुरुष और 15 महिला सफाईकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा जिला जेल में बंद कैदियों व बंदियों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया था।
मंगलवार को सभी 187 कैदियों को बूस्टर डोज दी गई। इसमें 173 पुरुष्ज्ञ बंदी और 14 महिला बंदी शामिल हैं। कोरोना का टीकाकरण लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed