फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

समाज में कोरोना टीकाकरण की अलख जगाएंगी आशा

Thu, 11 Mar 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। कोरोना को मात देने के लिए टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आशा बहुएं घर-घर जाकर वृद्धजनों और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोगों को प्रेरित करेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रगति बेहद धीमी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया है। टीकाकरण की गति को बढ़ाने और समुदाय के लोगों को प्रेरित करने में अब आशा कार्यकर्ताओं और अन्य फ्रंट लाइन वर्कर्स की मदद ली जाएगी। मामले में एनएचएम के मिशन निदेशक ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

16 जनवरी से जिले में टीकाकरण शुरू किया गया। पहले स्वास्थ्यकर्मियों फिर फ्रंटलाइन वर्करों में टीके लगाए गए। अब वृद्धजनों के साथ ही 45 साल की उम्र से अधिक के बीमार लोगों में टीकाकरण शुरू किया गया है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में तो टीकाकरण की प्रगति अच्छी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगति बेहद खराब है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रगति में सुधार लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। टीकाकरण में गति लाने के लिए समुदाय स्तर पर लोगों में जागरूकता लाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत आशा कार्यकर्ता व अन्य फ्रंट लाइन वर्कर्स समुदाय के लोगों को टीकाकरण के लाभ और कोरोना से बचाव के तरीकों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी पहुंचाएंगी। टीकाकरण के निकटतम सत्र स्थल के चिह्नित स्थान, तिथि और समय की जानकारी समुदाय के लोगों तक पहुंचाने के साथ ही सत्र स्थल पर जाने के लिए प्रेरित करेंगी।
इसके अलावा टीकाकरण के लिए नियमानुसार अपडेटेड ड्यू लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। लाभार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में मदद दी जाएगी। छूटे हुए लाभार्थियों की सूची प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तक पहुंचाई जाएगी। यदि किसी परिवार में टीकाकरण को लेकर कोई भय या भ्रांति है, तो उसे भी दूर कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी आशा कार्यकर्ताओं और अन्य वर्कर एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को प्रेरित करेंगी। यह काम तत्काल शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।

वृद्धजनों में टीकाकरण का काम चल रहा है। शहरी क्षेत्रों में अच्छी प्रगति है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों जागरूकता के अभाव में कम वृद्धजन टीका लगवाने के लिए सेंटरों पर पहुंच रहे हैं। लोगों के जागरूक करने के लिए मिशन निदेशक ने निर्देश दिए हैं। आशा बहुओं व अन्य फ्रंटलाइन वर्करों के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कराया जाएगा।
डॉ. बीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed