फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

कोल्ड चेन में कोरोना वैक्सीन की 4.10 लाख डोज रखने की क्षमता

Thu, 07 Jan 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। जिले में कोरोना वैक्सीन की 4.10 लाख डोज रखने का इंतजाम हो गया है। मुख्यालय पर कोल्ड चेन में 2.30 लाख डोज रखने का प्रबंध है। जिले की सभी सीएचसी में नियमित टीकाकरण की वैक्सीन के साथ ही 1.80 लाख अतिरिक्त डोज वैक्सीन रखने के बंदोबस्त हैं। जिला मुख्यालय पर एक लाख डोज की क्षमता के दो नए आईएलआर फ्रीजर मिल गए हैं। निर्माणाधीन कोल्ड चेन कक्ष में जल्द ही इन्हें रखवाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में पहले चरण में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 8000 अधिकारियों-कर्मचारियों और निजी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 1100 कर्मियों को कोविड का टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

पहले ही चरण में आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों को शामिल किया गया है। जिला मुख्यालय पर 1.20 लाख डोज की क्षमता के छह आईएलआर फ्रीजर और 10 हजार की क्षमता का एक आईएलआर फ्रीजर उपलब्ध है। एक लाख डोज की क्षमता के दो नए आईएलआर फ्रीजर और आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाक चौबंद कराए गए सभी कोल्ड चेन प्वाइंट
कोरोना की वैक्सीन के जल्द ही आने की उम्मीद को देखते हुए जिले के सभी कोल्ड चेन प्वाइंट को चाक-चौबंद करा दिया गया है। जनरेटर, ईंधन और इलेक्ट्रिकल फिटिंग का काम पूरा कराकर आईएलआर फ्रीजरों को अपडेट कराया गया है। वैक्सीन कैरियर कोल्ड बॉक्स, आइसपैक, सिरिंज आदि की व्यवस्था करके इकाइयों को उपलब्ध कराया गया है। सीएचसी में कोल्ड चेन प्वाइंट को सीसीटीवी कैमरों से लैस करवाया गया है।

कोरोना की वैक्सीन को रखने के लिए जिले में पर्याप्त बंदोबस्त करवाए गए हैं। एक साथ 4.10 लाख डोज की वैक्सीन रखवाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अन्य जरूरी संसाधनों को भी इकाइयों पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
डॉ. बीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed