फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

अमेरिका से आए संक्रमित की पत्नी, बेटी व भाई की जांच

Thu, 07 Jan 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। विदेशों में कोरोना के नए स्वरूप (स्ट्रेन) के सामने आने के बाद जिले में अमेरिका से आए एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गुरुवार को न्यू सुभाष नगर स्थित उसके घर को कंटनेमेंट जोन घोषित करके बैरियर लगा दिया गया।
विज्ञापन

युवक की पत्नी, बेटी और भाई की जांच जिला अस्पताल में ट्रूनेट से कराई गई। साथ ही आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा गया। संक्रमित युवक के संपर्क में आए 55 लोगों की तलाश की जा रही है। सभी की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के न्यू सुभाष नगर में अमेरिका से एक दंपती 11 दिसंबर को आए थे। हालांकि पूर्व में आरटीपीसीआर जांच निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार-जुकाम होने पर छह जनवरी को दोबारा आरटीपीसीआर जांच में अमेरिका से आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लखनऊ के सेंटर से नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। गुरुवार को युवक की पत्नी, बेटी और भाई की जांच ट्रूनेट से कराई गई। हालांकि रिपोर्ट निगेटिव आई है। घर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। युवक के संपर्क में आए 55 लोगों की जांच के लिए तलाश की जा रही है।
छह मरीज पॉजिटिव, 11 हुए स्वस्थ
गुरुवार को जिले में 2657 लोगों की जांच की गई, जिसमें मात्र छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। साथ ही पहले से संक्रमित 11 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिए गए। अब तक जिले में संक्रमित 5299 मरीजों में 5019 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। वर्तमान समय में 171 मरीज शेष हैं। इसमें 71 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।

अमेरिका से आए एनआरआई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। पत्नी, बेटी और भाई की जांच करवाई गई है। युवक के संपर्क में आए 55 लोगों को जांच के लिए चिह्नित किया गया है।
डॉ. बीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed