फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Copies of Sanskrit and Physics of Inter were also examined

इंटर की संस्कृत और भौतिक विज्ञान की कापियां भी जंची

Sun, 24 May 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Copies of Sanskrit and Physics of Inter were also examined
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में लगातार तेजी आती दिख रही है। रविवार को इंटरमीडिएट की जीआईसी में भौतिक विज्ञान की और जीजीआईसी में संस्कृत की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

जीआईसी में चित्रकला, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, अधिकोषण तत्व, जीजीआईसी में हिंदी, उर्दू, गृह विज्ञान, भूगोल, नागरिक शास्त्र, इतिहास, वैदिक में सामाजिक विज्ञान, चित्रकला, गृह विज्ञान, एमजीआईसी में हिंदी, संस्कृत की कापियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने सभी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षकों से बातचीत कर समस्या के बारे में पूछा व निस्तारण का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि जीआईसी में अब समाजशास्त्र और गणित विषय की कापियों का मूल्यांकन कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर निर्धारित मानक एवं मानदंडों के अनुसार विषयों की जरूरत को देखते हुए मानदेय पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 70 वर्ष आयु तक के रिटायर्ड टीचर आवेदन कर सकेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि सहायक अध्यापकों को 15 हजार और प्रवक्ता को 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए 10 जून तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed