फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress workers raised slogans against the minister

Raebareli News: कांग्रेसियों ने मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 16 May 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 16 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congress workers raised slogans against the minister
महराजगंज में प्रदर्शन करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी।
ऊंचाहार (रायबरेली)। कर्नल सोफिया कुरेशी के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री के अमर्यादित बयान देने से नाराज कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में हल्ला बोला। भाजपा व उनके बड़बोले मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनको बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन



ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार की सुबह ब्लाक कार्यालय पर इकट्ठा हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक सचिव अनिरुद्ध दीक्षित, कार्यवाहक विधानसभा प्रभारी महेश शर्मा व कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष शंभूशरण पाल की अगुवाई में तहसील पहुंचे और नारेबाजी की। तहसील परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। कार्यवाहक जिला सचिव ने कहा कि कर्नल के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरे देश का अपमान है।
विज्ञापन


इस मौके पर एडवोकेट राज नारायण मिश्र, अनुज सिंह, शाजू नकवी, रतीपाल पासी, रेखा विश्वकर्मा, तारा जायसवाल, दलबहादुर सिंह, ओमप्रकाश, डा. ज्योति पासी, गुड़िया व आलोक विक्रम यादव मौजूद रहे। शहर में कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यवाहक जिला प्रवक्ता महताब आलम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्च निकालकर किया विरोध
महराजगंज। महराजगंज तहसील में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पूरे सुखई स्थित कांग्रेस कार्यालय से जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विरोध मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि देश की बेटी व सेना में कर्नल पर भाजपा के मंत्री ने जिस प्रकार की टिप्पणी की है, वह बर्दाश्त नहीं है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, अवधेश चौधरी, गौरव मिश्र, रमेश शुक्ल, राम खेलावन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed