फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress withdraws symbol, 10 others join hands

Raebareli News: कांग्रेस ने सिंबल वापस लिया, 10 और ने ठोंकी ताल

Fri, 25 Sep 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 25 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Congress withdraws symbol, 10 others join hands
सलोन। नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। अंतिम दिन 10 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कांग्रेस ने अपना चुनाव चिह्न वापस ले लिया। कांग्रेस के सिंबल पर नामांकन करने वाले तनवीर अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन


नामांकन के अंतिम दिन निवर्तमान चेयरमैन चंद्रशेखर रस्तोगी समर्थकों के साथ नामांकन कार्यालय पहुंचे और अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की। उन्होंने अपने कर्मचारी अमरनाथ का भी नामांकन कराया। फल आढ़ती अली अहमद और उनके पुत्र मोहम्मद सरफराज ने भी नामांकन दाखिल किया। इरफान सिद्दीकी ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन किया।
विज्ञापन


बाबूलाल और उनकी पत्नी शिवकांति ने भी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया। परमेश कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। उग्रसेन पटेल और सुनील कुमार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी सुजीत राय ने बताया कि अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए कुल 20 उम्मीदवारों ने 33 सेट नामांकन पत्र खरीदे थे। इनमें से 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। एआरओ अखिलेश पांडेय ने बताया कि कांग्रेस ने अपना सिंबल वापस ले लिया है। ऐसे में तनवीर अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed